फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में जनता के बीच जाएगी सैनिक समाज पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की ओर से सैनिक समाज पार्टी का गठन किया गया है। पार्टी की प्रथम बैठक रविवार को एक वेडिंग प्वाइंट मे आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी चुनाव में जनता के बीच जाएगी। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष व संयोजक कमांडेंट आरएस नेगी ने सूबेदार दिनेश चंद्र कुकरेती को पार्टी का उपाध्यक्ष और अरुण कुमार बहुगुणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक अशोक नेगी ने कहा कि देश-प्रदेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और आम जनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुए पार्टी का गठन किया गया है। कहा कि वर्तमान में स्थिति बहुत गंभीर है और लोग सरकारी तंत्र से खुश नहीं है। पार्टी के संयोजक और प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी भविष्य को लेकर जल्द ही रणनीति तैयार करेगी और चुनाव में जनता के बीच जाएगी। इस दौरान पूर्व कमांडेंट एमएस सजवाण, इंद्रेश पंत, निर्मला पंत, राजबाला, आशा मालाकोटी, निर्मला देवी, उमानंद पांथरी, अंकित नेगी, कांता प्रसाद, विष्णु प्रसाद डिमरी, विक्रम थापा, जगदंबा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें