फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि स्नातक छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमगिरी जी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान के स्नातक छात्र अखिल भारतीय स्नाकोत्तर प्रवेश परीक्षा एआईईईए में आवेदन कर सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के परा स्नातक छात्र पीएचडी और फैलोशिप प्रवेश परीक्षा एआईसीई-जेआरएफ-एसआएफ (पीएचडी)के लिए आवदेन कर पाएंगे। दोनों परीक्षाएं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से आयोजित की जाती हैं। छात्र नेशलन टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार जिन शैक्षणिक संस्थानों ने संबद्धता के लिए 17 अगस्त या उससे पहले आवेदन किया हो उनके उत्तीर्ण हो चुके छात्र या अंतिम वर्ष के छात्र एआईईईए और एआईसीई-जेआरएफ-एसआएफ (पीएचडी) परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। हिमगिरी जी विश्वविद्यालय के सुधीर देसी ने बताया कि हिमगिरी जी विश्वविद्यालय आईसीएआर से संबद्धता के लिए आवदेन कर चुका है। दोनों परीक्षाएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए एक सुनहरा अवसर मुहैया करवाते है। कहा कि वर्तमान में कृषि विशेषज्ञों की आवश्यकता लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही कृषि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अवसर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह परीक्षा छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें