खेल महाकुंभ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को शुभारंभ हो गया। कबड्डी बालिका ओपन में सहसपुर और वॉलीबाल में रायपुर की टीम चैंपियन बनी। वहीं, 800 दौड़ में रेनू बोरा ने बाजी मारी।
पवेलियन मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका (21-25 वर्ष) का फाइनल मैच सहसपुर और विकासनगर के बीच खेला गया, जिसमें सहसपुर ने 6-1 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, विकासनगर द्वितीय और कालसी ब्लॉक तृतीय रहा। 800 मीटर दौड़ (21-25 वर्ष) में रेनू बोरा (रायपुर) प्रथम, कविता नेगी (सहसपुर) द्वितीय व ममता महर (सहसपुर) तृतीय रहीं। वॉलीबाल महिला वर्ग (21-25 वर्ष) में फाइनल मुकाबला रायपुर और सहसपुर के बीच खेला गया। इसमें रायपुर ने 25-19, 25-21, 25-16 के अंतर से जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। सहसपुर टीम दूसरे स्थान पर रही।
इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर ने प्रतिभागी टीमों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, राजीव रावत, जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत, व्यायाम प्रशिक्षक प्रमोद चंद्र पांडेय, रविंद्र कुमार फोनिया, मनमोहन देवली व कई अन्य उपस्थित रहे।
----
बैडमिंटन में समृद्धि रहीं विजेता
ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में समृद्धि तिवारी ने श्रेया को 31-10 के अंतर से हराया। डबल्स वर्ग के फाइनल में आनिया बिष्ट-एंजल चौधरी की जोड़ी ने प्रियांशी रावत-पल्लवी तोमर को 31-01 से हराया। विभिन्न वर्गों में हुई दौड़ में आहिल अली, ननीश, श्रतिक कुमार, संध्या गहतोड़ी, आयुष कुमार, माधवी सैनी, प्रियांशु, अंकिता, निक्सित, खुशबू, हर्षदीप, रिंकी विंद प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत प्रमुख दिव्या भारती ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कापड़ी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धीरज सिंह रावत, चतर सिंह नेगी, जयपाल नकोटी आदि उपस्थित रहे।
----
दौड़ में नजर आई धावकों की कमी
800 मीटर महिला दौड़ (21-25 वर्ष) में धावकों की कमी नजर आई। दौड़ में महज छह महिला धावकों ने हिस्सा लिया। इनमें से तीन को प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया। धावकों की कमी के चलते विभागीय कर्मचारी महिला खिलाड़ियों से दौड़ में हिस्सा लेने की अपील भी करते नजर आए।
----
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी अव्यवस्थाएं
ननूरखेड़ा स्थित युवा कल्याण एवं पीआरडी निदेशालय के मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुछ अव्यवस्थाएं भी नजर आईं। दौड़ शुरू होने के दौरान ट्रेक पर बच्चे बेरोक-टोक घूमते नजर आए। इस दौरान आसपास के खिलाड़ी बच्चों को ट्रेक से हटाते देखे गए। बच्चों को ट्रेक से हटाने में पीआरडी जवानों ने भी कड़ी मशक्कत की। टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को अनुशासित रखने में गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं, चुनिंदा विजेताओं को ही मेडल विनिंग स्टेज में प्रदान किए गए, जबकि अन्य को काउंटर पर बुलाकर मेडल, प्रमाणपत्र व पुरस्कार राशि दी गई।
खेल महाकुंभ के तहत पवेलियन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी में विकासनगर और कालसी की टीम के