फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम और मार्च पास्ट में सहसपुर ब्लॉक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिला स्तरीय प्रारंभिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बुधवार को गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट में शुरू हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग के व्यायाम प्रदर्शन में सहसपुर पहले, रायपुर दूसरे व विकासनगर तीसरे और मार्च पास्ट में सहसपुर पहले, चकराता दूसरे व रायपुर तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में विकासनगर पहले व चकराता दूसरे, बालक टेबल टेनिस में विशाल खत्री पहले, साहिल कठैत दूसरे, आकाश कठैत तीसरे और बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की मुस्कान खत्री पहले, स्वाति खत्री दूसरेे व काजल कठैत तीसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन बालक वर्ग में अमित पहले, नीरज दूसरे, कार्तिक तीसरे और बालिका वर्ग में मानसी पहले, सोनी दूसरे व साक्षी पाल तीसरे स्थान पर रही।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में आकिब पहले, नितिन थापा दूसरे व शुभम तीसरे और बालिका वर्ग में गीतिका पहले, संध्या दूसरे और आशा तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य व संयोजक जेपी जगूड़ी, खेमकरण छेत्री, दिग्विजय सिंह चौहान, सतीश घिल्डियाल, सुभाष चौहान, विपिन मेहता, सूरज मंद्रवाल, उदयपाल सिंह, विजय बहादुर, राजेंद्र गुसाईं, राजीव पांथरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें