फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य में सुधार, दिन भर सोई रही साध्वी पदमावती, नहीं की किसी से बातचीत 

Thu, 20 Feb 2020 08:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • एम्स दिल्ली में भर्ती साध्वी की हालत में धीरे-धीरे आ रहा सुधार
विज्ञापन
साध्वी पद्मावती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती मातृसदन की साध्वी पदमावती की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। गुरूवार को आईसीयू वार्ड में भर्ती साध्वी दिन भर गहरी नींद में सोई रही। किसी से भी साध्वी ने बातचीत नहीं की है।

विज्ञापन


इधर, राज्य सरकार, जिला प्रशासन की निगाहें साध्वी के स्वास्थ्य पर लगी रहीं। वहीं मातृ सदन के संत भी साध्वी की हालत में जल्द सुधार आने की कामना करते रहे। गंगा रक्षा के लिए आंदोलनरत रही साध्वी की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें सोमवार को रामकृष्ण अस्पताल कनखल ले जाया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। 

जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमे ने साध्वी को एम्स दिल्ली ले जा रहे मातृ सदन के संतों को शांतरशाह बहादराबाद में ही रोक लिया था। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने अपनी अभिरक्षा के बीच साध्वी को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

 

मातृसदन ने भेजा पत्र

दो दिन तक साध्वी की हालत गंभीर बनी हुई थी। तीसरे दिन साध्वी की हालत में सुधार आया। लेकिन अभी भी साध्वी पूरी तरह से ठीक नहीं है। मातृ सदन के संत लगातार साध्वी की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। चौथे दिन साध्वी ने किसी से बात तक नहीं की। बल्कि वह दिन भर सोती रही। इधर, राज्य सरकार, जिला प्रशासन साध्वी की सेहत का रिपोर्ट कार्ड लगातार लेते रहे।

सुरक्षा हटा लेने के बाद मातृसदन के संत ब्रम्हचारी आत्मबोधानंद ने शासन को पत्र भेजकर सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है। गुरुवार को इस संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है। मातृसदन के संत ने सुरक्षा हटा लेने की विस्तृत जानकारी पत्र में लिखी है। एसएसपी का कहना है कि शासन के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई होगी। 

एसएसपी से मांगी सुरक्षा

गनर हटा लेने के बाद शिवालिक नगर के एक व्यक्ति ने एसएसपी से मुलाकात कर फिर से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही। कहा कि उसकी जान को खतरा है लिहाजा उसे सुरक्षा दी जाए। एसएसपी ने उक्त व्यक्ति को शासन में पत्राचार करने की बात कही। 
विज्ञापन

प्रशासन के स्तर पर दिए गनर होंगे वापस 

शासन के दिशा निर्देश के बाद हरिद्वार जिले स्तर से मुहैया कराई गई सुरक्षा व्यवस्था को हटाने की कवायद तेज कर दी है। जल्द ही आठ अन्य लोगों की भी सुरक्षा हटाई जा सकती है, इस संबंध में हरिद्वार पुलिस ने अपनी एक्सरसाइज पूरी कर ली है। एसएसपी का कहना है कि इन सभी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए फिर से शासन स्तर पर आवेदन करना होगा। 

बुधवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देश पर मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती, शिवालिक नगर और रुड़की निवासी एक व्यक्ति की सुरक्षा में तैनात गनर हटा दिए गए थे। इन सभी के अलावा जिले में आठ अन्य लोगों की सुरक्षा भी हटाई जा सकती है।

इस बाबत उन्हें बाकायदा नोटिस भी भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि शुक्रवार तक यह निर्देश जारी होंगे। इन सभी 11 लोगों को एसएसपी के स्तर से सुरक्षा प्रदान की गई थी। शासन के निर्देश के बाद सुरक्षा व्यवस्था हटाने की कवायद शुरू की गई है। पूर्व में एसएसपी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा सकते थे लेकिन अब प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। 

गनर के लिए अब सीधे शासन में आवेदन करना होगा। फिर एसएसपी से रिपोर्ट मांगी जाएगी, जो सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आधार होगी। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सभी को नोटिस भेजा जा चुका है। शासन से पत्र मिलने के बाद ही सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें