फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा पहुंची परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुईं शामिल

Fri, 15 Nov 2024 12:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज़ एजेन्सी, ऋषिकेश

सार

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा परमार्थ निकेतन पहुंची। दोनों ने यहाँ गंगा आरती की।
विज्ञापन
गंगा आरती में भाग लेतीं अंजलि और सारा तेंदुलकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और पुत्री सारा तेंदुलकर परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं। उन्होंने परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही परमार्थ गंगा आरती में प्रतिभाग किया।

परमार्थ निकेतन पहुंची अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने गंगा तट के शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लिया। उन्होंने गंगा आरती के अनुभव को साझा करते हुए कहा, यह एक अद्भुत अनुभव था। गंगा मां की आरती में शामिल होकर आत्मा को शांति और शुद्धि मिलती है। इस दिव्य आरती में प्रतिभाग कर वह धन्य महसूस कर रही हैं।

पर्यावरणीय पहल और गंगा स्वच्छता अभियान के विषय में विस्तार से समझा

विज्ञापन

अंजलि और सारा ने स्वामी चिदानंद के साथ चर्चा भी की। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के समाधानों पर मंथन किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन की ओर से संचालित कई सामाजिक और पर्यावरणीय परियोजनाओं के विषय में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें ...Uttarakhand: पांच नए शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी, यूकाडा ने एविएशन कंपनियों से मांगे आवेदन

स्वामी चिदानंद ने परमार्थ निकेतन की पर्यावरणीय पहल और गंगा स्वच्छता अभियान के विषय में विस्तार से समझाया। बताया, परमार्थ निकेतन का उद्देश्य केवल आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार करना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के कार्यों में भी योगदान देना है।

कहा, गंगा हमारी माता है और गंगा संरक्षण हमारा कर्तव्य है। हम सभी को मिलकर गंगा सहित अन्य नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए। इस दौरान स्वामी चिदानंद ने तेंदुलकर परिवार को प्रयागराज महाकुंभ में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें