फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान का क्रिकेट को अलविदा

Fri, 11 Oct 2013 06:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशवंत सिंह
विज्ञापन

राजपुर रोड, देहरादून

सचिन के सन्यास की घोषणा वाकई निराशा जनक समाचार है। उन्हें खेलते हुए देखना ही हर क्रिकेट प्रेमी के लिए सुकुनदायक लम्हा रहा है।

क्रिकेट के मैदान पर शायद ही सचिन की मैजूदगी में कोई मैच ऐसा रहा हो जब केवल उनके बल्ले का कमाल देखने के लिए प्रशंसकों का हुजूम न उमड़ा हो, लोग उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए मानो सब कुछ भूल से जाते थे।

अब जबकि वह क्रिकेट के हर फॉरमेट को अलविदा कहने जा रहे हैं, तो जाहिराना तौर पर उनके लाखों फैन मायूस होंगे, लेकिन जैसे कि एक खिलाड़ी को एक दिन रिटायर होना होता है, सचिन ने भी अपने लिए वह दिन मुकर्रर कर लिया हालांकि उनके सन्यास के कयास बहुत पहले से ही लगाए जाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट के भगवान ने क्रिकेट को अलविदा कह क्रिकेट प्रेमियों को कुछ मीठी यादों के सहारे छोड़ दिया है। एक शांत और संयमित लेकिन आक्रामक खिलाड़ी खामोश बैठने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें