फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में चलेगा सचिन-ब्रायन का बल्ला: फैंस के लिए खुशखबरी, दिग्गज पहुंच रहे आपके शहर, जानें टिकट की पूरी डिटेल

Sun, 11 Sep 2022 08:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत कानपुर से हो गई है। मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ग्लेन मैग्राथ और ब्रेटली जैसे अपने जमाने के कई दिग्गज क्रिकेटर जल्द ही दून में गेंद व बल्ले से जलवा दिखाएंगे। 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के छह मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स समेत आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी।

मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के मैच होंगे। स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी से जुड़े पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि स्टेडियम में होने वाली सीरीज के शेड्यूल की जानकारी मिली है।  

विज्ञापन

इस दिन होंगे मैच
21 सितंबर : वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स। 
22 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स। 
23 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स। 
24 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स। 
25 सितंबर : श्रीलंका लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स। 
25 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स।

ये भी पढ़ें...तबाही की 20 दर्दनाक तस्वीरें: 'काली' के तांडव से एक झटके में तहस-नहस हो गए गांव, उत्तराखंड में जलप्रलय के घाव
विज्ञापन

300 से दो हजार रुपये तक के टिकट 
मैचों के टिकट की बुकिंग बुक माय शो पर ऑनलाइन हो रही है। टिकटों की कीमत 300 से लेकर 2000 रुपये तक है। 22 और 24 सितंबर को इंडिया के मैचों के लिए अधिकतर टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें