II
- गढ़वाल सभा ने वार्षिक गतिविधियों का कैलेंडर किया जारी
I
I
I
I अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को हुई। इस दौरान वर्षभर की गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया गया। कार्यकारिणी के दो पदाधिकारियों विधि सचिव विकास ठाकुर और संगठन सचिव डॉ. सूर्यप्रकाश भट्ट को शपथ दिलाई गई।
I
I
I
Iबैठक में बसंत पंचमी, चैत्र प्रतिपदा, हरेला, घी संक्रांत, श्री देव सुमन जयंती आदि मनाने के लिए प्रस्ताव पास किए गए। वहीं, जून के अवकाश में स्कूली बच्चों को गढ़वाली सिखाने के लिए सभा भवन में कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही दशहरे से दिवाली के मध्य 10 दिवसीय कौथिग के आयोजन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में समाज की सहभागिता बढ़ानी होगी।
I
Iहर क्षेत्र में समितियां गठित कर युवाओं को अंबेसडर बना कर समाज को जागरूक किया जाएगा। बच्चों के लिए गढ़वाली संस्कृति और साहित्य प्रतियोगिता जिला स्तर पर कराई जाएगी। इस दौरान उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, महासचिव गजेंद्र भंडारी, संतोष गैरोला, वीरेंद्र सिंह असवाल, पंडित उदय शंकर भट्ट, मुनीराम सकलानी, अजय जोशी, दिनेश बोड़ाई आदि मौजूद रहे।
I
I
I
I-
I
I
पेंशनर्स एसोसिएशन ने लघु पुस्तिका का किया विमोचन
I
I
I
Iदून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को प्रेस क्लब सभागार में लघु पुस्तिका का विमोचन किया। इसमें सीजीएचएस की जानकारियों को पहली बार शामिल किया गया है। पूर्व डीडीजी आयुद्ध निर्माण बोर्ड वीरेंद्र कुमार शर्मा, संरक्षक एनएन बलूनी और संगठन अध्यक्ष आरडी सेमवाल ने कहा कि पुस्तिका से बुजुर्ग पेंशनरों को लाभ मिलेगा। कहा, उत्तराखंड सीजीएचएस में लाभार्थियों की संख्या के सापेक्ष वेलनेस सेंटरों की भारी कमी के कारण सारी समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए एसोसिएशन लंबे समय से प्रयासरत है। इसमें स्थानीय सांसदों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। हल्द्वानी समेत अन्य तीन जिलों में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोले जाने का मामला अंतिम चरण में है। इस दौरान संयुक्त सचिव अशोक शंकर, आईएस पुंडीर, अनिल कुमार उनियाल, जेएन शर्मा, केपी मैथानी आदि मौजूद रहे। I