I
I दून अस्पताल के सभी स्ट्रेचर अब सफेद रंग में नजर आएंगे। रविवार को अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने इमरजेंसी का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।I
Iअस्पताल के एमएस के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. आरएस बिष्ट एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के सभी स्ट्रेचर की मरम्मत करने के साथ ही उसमें सफेद रंग करने को कहा है, ताकि गंदे होने पर आसानी से पता चल सके। इसके अलावा एसएस ने अस्पताल के हर कोने को स्वच्छ करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। डॉ. बिष्ट ने कहा कि अस्पताल में मरीज के साथ तीमारदार भी आते हैं। ऐसे में परिसर में जब गंदगी फैली हो तो उनके बीमार होने का भी खतरा बढ़ जाता है।I