अखिल भारतीय शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट में आयोजित टूर्नामेंट में अंतिम दिन खिताबी मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग की 47 किलोग्राम भार वर्ग में एस विश्वनाथ और 70 किलोभार वर्ग में सुमित कुमार ने स्वर्ण अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के समापन पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि व मेयर सौरभ थपलियाल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में 114 और महिला वर्ग में 44 मुक्केबाजों ने अपना दम दिखाया।प्रतियोगिता में भारतीय सेना, नेवी, एयरफोर्स, आर्मी स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे, एमईजी बेंगलुरु, डब्ल्यूसी टीम सुबाथु, पेरा मिलिट्री फोर्सेज, आईटीबीपी, एआर रेलवे, सीआईएसएफ और देहरादून बॉक्सिंग क्लब के मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, डाॕॅ. धर्मेंद्र भट्ट, कर्नल डीके प्रधान, मीनाक्षी त्यागी, पदम सिंह थापा, कर्नल रजत त्यागी, प्रभा शाह, कर्नल विक्रम सिंह थापा आदि मौजूद रहे।
I
I
Iयह रहे विजेता
I
पुरुष वर्ग की 50 से 55 किलोभार वर्ग में आशीष, 75 किलोभार वर्ग में मालास्वयंथुंगा, 55 से 60 किलोभार वर्ग में नवराज चौहान, 80 से 85 किलेाभार वर्ग में मोहित, 60 से 65 किलोभार वर्ग में अजय कुमार, 85 से 90 किलोभार वर्ग में सतेंद्र सिंह, 65 से 70 किलोभार वर्ग में प्रीत मलिक और 90 से अधिक किलेाभार वर्ग में मंजित सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि महिला वर्ग की 45 से 48 किलेाभार वर्ग में लक्ष्मी, 60 से 65 किलेाभार वर्ग में ऐन मेनका देवी, 48 से 51 किलेाभार वर्ग में अमशा कुमारी भारती, 65 से 70 किलेाभार वर्ग में अनि लामा, 51 से 54 किलेाभार वर्ग में ई जैसमिन देवी, 70 से 75 किलेाभार वर्ग में सोहिनी, 54 से 57 किलेाभार वर्ग में मंजू, 57 से 60 किलेाभार वर्ग में निकिता चंद और 80 से अधिक किलेाभार वर्ग में दीक्षा गुरूंग ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।