फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से 81वां बर्थडे मनाएंगे रस्किन बांड

Tue, 19 May 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी के विख्यात लेखक रस्किन बांड 19 मई को अपना 81वां जन्मदिन बेहद सादगी से मनाएंगे।
विज्ञापन


इस उम्र में भी बांड की लेखनी का जादू बरकरार है। जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को रस्किन बांड अपनी दो किताबों का विमोचन करेंगे। बीते वर्ष भी बांड ने जन्मदिन पर एक पुस्तक लांच की थी।

अविवाहित होने के बावजूद बांड का भरापूरा परिवार है। वर्षों पहले बांड ने पौड़ी के एक परिवार को गोद लिया था। परिवार में मौजूदा वक्त में पूरी एक क्रिकेट की टीम है। दर्जन भर परिजनों के बीच बांड अविवाहित होने के बाद नाती-पोतों के दुलारे हैं।
विज्ञापन


बांड ने वर्ष 1964 में मसूरी आकर बसे थे। तब से उन्होंने यहां रहकर डेढ़ दर्जन किताबें लिख चुके हैं। उनके उपन्यास पर निर्देशक श्याम बेनेगल एक टीवी सीरियल बना चुके हैं। उनके उपन्यास पर ब्लू अंब्रेला और सात खून माफ जैसी फिल्म भी बनाई गई है।
विज्ञापन


पाठकों के लिए छोड़ा राजभवन का न्योता
बांड पाठकों और प्रकाशकों को बेहद अहमियत देते हैं। दून में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए आयोजित भोज में उन्हें भी न्योता दिया गया था, लेकिन जन्मदिन पर मुंबई, दिल्ली से तीन प्रकाशक मसूरी पहुंचे हैं। ऐसे में बांड ने दून में न्योते से ज्यादा तवज्जो अपने पाठक और प्रकाशकों को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें