फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपांतरण वेलकम पार्टी में झूमीं महिलाएं

Thu, 19 Jun 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौज, मस्ती, धमाल और उपहार... कुछ ऐसा ही माहौल था अमर उजाला रूपांतरण क्लब की वेलकम पार्टी का।
विज्ञापन


रासलीला का मंचन रहा खास
पार्टी में क्लब की नए, पुराने सदस्यों ने जमकर मस्ती की। खास बात यह रही कि हर किसी को यहां खास तोहफा भी मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।

इसके बाद कनक कला केंद्र की वीना अग्रवाल ने शिष्याओं संग रासलीला का मंचन किया। वंशिका, प्रियांशी, सुकीर्ति, आरुषी और मान्या ने भरतनाट्यम और ओडिसी शैली में कृष्णा-कृष्णा भजन पर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

एशियन स्कूल में शिक्षिका नीति सक्सेना ने मेरा चूनर मंगा दे रे हरियाणवी गीत और पीछे पीछे आजा जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। दीपा ने विश्वमित्र की तपस्या के दृश्य को मनोरंजन के अंदाज में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


रवि के गानों खइके पान बनारस वाला और तू हो गई मुंडे दी पर महिलाएं उत्साहित होकर मंच पर चढ़ गईं और थिरकने लगीं। जुनून डांस अकेडमी के कलाकारों ने मराठी नृत्य पेश किया।

संगीता ढौंढियाल के गीतों पर झूमी महिलाएं
मुख्य अतिथि लोक कलाकार संगीता ढौंढियाल ने हाथ कु रुमाल छुटिगे और बेडु पाको बारामासा पर तालियां बटोरीं।

विशिष्ट अतिथि नेशनल शूटर दिलराज कौर की मां गुरदीप कौर ने गोरे-काले का भेद करने वालों पर एक अफ्रीकन बच्चे द्वारा लिखी गई कविता सुनाकर सभी को भावुक कर दिया।

कविता पढ़ते-पढते वह खुद भी रो पड़ी। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में महिलाओं के लिए कई कांटेस्ट भी रखे गए थे। सफेद दुपट्टे और लाल ड्रेस वाली महिलाओं से स्टेज पर डांस कराया गया। बेहतरीन परफार्मेंस करने वाली महिलाओं को गिफ्ट मिले।

ऋतु ने महिलाओं को महातंबोला खिलवाया, जिसमें 800 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महातंबोला की विजेता महिलाओं को आईबीएफ की ओर से उपहार दिए गए।

इस मौके पर जुवालिया की ओर से लक्की ड्रा निकाल कर महिलाओं को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में उत्तरांचल कॉलेज ऑफ टेक्नोलोजी के चेयरमैन जीडीएस वार्ने, अमेजन इंस्टीट्यूट के सुदेश शर्मा, इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑफ मैनेजमेंट के निशांत थपलियाल आदि मौजूद रहे।

तोहफों की हुई बरसात
बेटर फील्स स्पा एंड लॉच ने क्लब की सभी सदस्याओं के लिए फ्री हेयर कट की घोषणा की। वहीं गौरव और सौरभ ने महिलाओं को कई आकर्षक ऑफर दिए।

भारती फैशन के ओनर योगेश सपरा ने कहा कि अमर उजाला ने महिलाओं को जोड़ने का जो कार्य किया है, वह सराहनीय है।

सिंह आई क्लीनिक के डा. अमित सिंह ने रूपांतरण मंच की महिलाओं के लिए साल भर आई क्लीनिक सर्विस पर 25 फीसदी छूट की घोषणा की। वही इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी ने कहा कि भविष्य में इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

हीरो मोटो कॉप ने प्लेजर गाड़ी की फ्री टेस्ट ड्राइव दी। निसान डेटसन गो की ओर से प्रणव ओबरॉय ने रूपांतरण की सफलता का श्रेय उसके सदस्यों एवं अमर उजाला को दिया।
विज्ञापन


इन्हें मिले खास उपहार
राजेंद्र कौर, सीमा गोयल, ईशा अग्रवाल

इनका रहा सहयोग
कमल ज्वैलर्स, गोल्डन हार्वेस्ट, सिंह आई हास्पिटल, उत्तरांचल पीजी कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी, होटल सन पार्क इन, इंप्रेशन, हीरो, डेटसन, आईएफबी, बेटर फील स्पा एंड यूनिसेक्स, ज्वैलसूत्रा, स्वदेशी, अमेजन इंस्टीट्यूट, अंशिका, सक्षम, अविरल क्लासेस, भारती फैशन, सैंको सिस्टम, राजस्थान बुटिक, कामिनी साड़ी, पारकर, ओलंपस हाई, ब्यूटी मंत्रा, जुवालिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें