सोमवार को देर शाम मसूरी टिहरी बाईपास रोड पर वन विभाग के कार्यालय के मुख्य गेट के पास एक चलती कार आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार, कार में आग लगते ही चालक गाड़ी से कूद गया और अपनी जान बचाई।
इसके बाद चालक ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं कार में आग इस कदर लग गई थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस के मुताबिक कार, देहरादून के ग्राम डांडी, नेहरुग्राम देहरादून निवासी जगविंदर सिंह की थी। वे यहां किसी काम से आए थे।