फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदेवता से लौट रही कार बनी आग का गोला, सवार चार लोगों ने बमुश्किल बचाई जान

Sat, 07 Jul 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
fire
विज्ञापन

मालदेवता से रायपुर की ओर आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना से मचे हड़कंप में मार्ग पर जाम भी लग गया। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज भसीन निवासी सेक्टर सात चंडीगढ़ अपनी शेवर्ले कार से मालदेवता से लौट रहे थे। उनके साथ कार में छोटा भाई लव भसीन, चैन सिंह पंवार व अरविंद पंवार भी बैठे हुए थे। अभी कार मालदेवता से दो किलोमीटर ही चली थी कि कार के बोनेट से धुआं निकलने लगा। बताया जा रहा है कि कार का टेंपरेचर एकदम से बढ़ने लगा तो चारों लोग कार से बाहर आ गए और कार सड़क किनारे खड़ी कर दी।

देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जल गई। हादसे के वक्त वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक कार जलकर स्वाह हो चुकी थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र नेगी ने बताया कि कार सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मामला शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें