- एथलेटिक्स और फिटनेस क्लब ने किया दौड़ का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स और फिटनेस क्लब ने रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौड़ में सचिवालय परिवार के 80 से अधिक महिला और पुरुष कार्मिकों ने भाग लिया।
यह आयोजन सचिवालय एटीएम चौक से शुरू हुआ। दौड़ का समापन भी सचिवालय एटीएम चौक पर ही हुआ। अपर सचिव संतोष बड़ोनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पूरा सचिवालय दौड़ेगा के नारे के साथ यह आयोजन किया गया। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी और मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश धींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह और गजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।