फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मेयर ने शपथ ग्रहण के बाद कुर्सी पर बैठने से किया इंकार, पढ़ें क्या है पूरा माजरा  

Mon, 03 Dec 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
मेयर रामपाल
विज्ञापन

नवनियुक्त मेयर रामपाल सिंह रविवार को शपथ लेने के बाद दोपहर करीब 1:15 बजे नगर निगम कार्यालय स्थित अपने कक्ष में पहुंचे। वहां वह अपनी कुर्सी पर बैठने के बजाय बगल में दूसरी कुर्सी लगाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक नजूल भूमि पर मालिकाना हक नहीं दिलवा देते तब तक अपनी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन


नजूल का मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है। जरूरत पड़ी तो सरकार के साथ इस मामले में अध्यादेश लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों और जनता से किए गए वादों के आधार पर उन्होंने चुनाव जीता है, उसका लेमिनेशन कर फ्रेम करवा लिया है। ये मुद्दे और वादे हमेशा उनके सामने उनका आइना बनकर रहेंगी। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम की तर्ज पर रुद्रपुर नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाया जाएगा।

रुद्रपुर में भाजपा और कांग्रेस के  पार्षदों ने अलग-अलग ली शपथ

नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हंगामे के बीच संपन्न हुआ। भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों को पद और गोपनीयता की अलग-अलग जगहों पर शपथ दिलानी पड़ी। हंगामे के चलते शपथ करवाने में करीब पौने तीन घंटे का समय लगा। 

रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे रुद्रपुर सिटी क्लब में होना था। अतिथियों और अधिकारियों के विलंब से पहुंचने के कारण दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुई। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने मेयर रामपाल सिंह को पद एवं गोपनीय की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने भाजपा के 17 और छह निर्दलीय प्रत्याशियों को शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि रुद्रपुर के मेयर रामपाल सिंह विकास की सोच रखने वाले हैं। शपथ ग्रहण में न पहुंचने वाले कांग्रेसी पार्षदों पर उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस का शगल सिर्फ ओछी राजनीति करना है, उसका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरि, विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएम नीरज खैरवाल, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा आदि थे। 
विज्ञापन

सिटी क्लब में शपथ लेने वाले पार्षद 

उधर, दोपहर बाद हंगामे के बीच करीब पौने तीन बजे रुद्रपुर नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल ने कांग्रेस समर्थित 17 पार्षदों को शपथ दिलाई। इस संबंध में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि पिछले नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ अभद्रता हुई थी। इसकी पुनरावृत्ति होने की आशंका से उन्होंने डीएम से नगर निगम सभागार में शपथ ग्रहण करवाने की मांग की थी। 

शालू पाल, कमला देवी, पुष्पा रानी, रीना बांगा, दिव्या अनेजा, रजनी रावत, पूजा कोली, शामली विश्वास, किरन राठौर, सीमा गुप्ता, बबलू सागर, सुशील चौहान, शिव गंगवार, अंबर सिंह, आयुष तनेजा, सुनील कुमार, जितेंद्र यादव, प्रकाश धामी, प्रमोद शर्मा, सुशील यादव, विधान राय, विरेंद्र कुमार और निमित शर्मा। 
 
रुद्रपुर नगर निगम में शपथ लेने वाले पार्षद 
सुरेश चंद्र, राजेंद्र निषाद, सुशील मंडल, प्रीति साना, कैलाश राठौर, मोहन कुमार, किरन लता, बबीता बैरागी, नाजिम अली, सायरा बानो, जाहिद, मधु शर्मा, इलमा समरीन, सुनीता मुंजाल, मोहन खेड़ा, रमेश कालड़ा और राजेश कुमार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें