फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर किसान ने खाया जहर, हायर सेंटर रेफर

Mon, 03 Dec 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
poision
विज्ञापन

हरिद्वार के लक्सर शुगर मिल में गन्ने को प्रतिबंधित प्रजाति का बताकर तौलने से इनकार करने से आहत एक किसान ने मिल अधिकारियों के सामने ही जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर अन्य किसानों ने आननफानन में उसे लक्सर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख किसान को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उसे हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना से आक्रोशित किसानों ने शुगर मिल के अधिकारियों को परिसर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर शुगर मिल पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसानों को खदेड़ा। किसान के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटनाक्रम के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम कुड़ी भगवानपुर गांव निवासी किसान रफल सिंह पुत्र अतर सिंह लक्सर शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपना गन्ना बेचने आए थे। मिल में भीड़ ज्यादा होने के चलते रविवार सुबह लगभग 40 घंटे बाद रफल सिंह का नंबर आया।

विज्ञापन

इसके बाद वह अपना गन्ना लेकर क्रेन के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि क्रेन के पास मौजूद गन्ना निरीक्षकों ने रफल सिंह के गन्ने को प्रतिबंधित प्रजाति का बताकर तौलने से मना कर दिया। शुगर मिल परिसर में मौजूद किसानों के मुताबिक, किसान रफल सिंह ने गन्ना निरीक्षकों से गन्ना उतरवाकर तौलने का अनुरोध भी किया, लेकिन उन्होंने गन्ना लेेने से साफ इनकार कर दिया।

किसानों के मुताबिक, लगभग 40 घंटे बाद नंबर आने पर भी गन्ना नहीं लिए जाने से आहत किसान रफल सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिल में ही खड़ी कर बाजार पहुंचे और जहर की शीशी खरीद ली। इसके बाद वापस मिल पहुंचे और अधिकारियों के सामने ही जहर गटक लिया।

किसान को जहर पीते देख मिल अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन में रफल सिंह को लेकर किसान सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उन्हें हायर सेंटर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिल में मौजूद किसान अतिथि गृह पहुंचे और मिल अधिकारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार किसानों को मिल से हटाया। मामले में किसान रफल सिंह के भाई शेर सिंह ने मिल के चार अधिकारियों पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

शुगर मिल में पौधा गन्ने की खरीद की जा रही है, लेकिन किसान पेड़ी गन्ना लेकर आया गया था। इस शुगर मिल के अधिकारियों ने इस प्रजाति का गन्ना खरीदने से मना कर दिया था। इसके बाद किसान ने ऐसा कदम उठाया है। किसान के गन्ने की खरीद कर ली गई है।
-सुरेश शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक, लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें