इसी बीच खेलते हुए शिवा गायब हो गया। खुशबू घर वापस आ गई। जब परिजनों ने शिवा के बारे में जानकारी ली तो उसने उसके गायब होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने दुर्गा पार्क और आसपास की जगहों में शिवा की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
इसके बाद परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में घटना की सूचना दी और बच्चे के अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो लोग शिवा को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद लोगों को चिह्नित करने में जुट गई। पुलिस को दोनों लोगों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे।
पुलिस की टीमें रात को ही मासूम की बरामदगी के लिए निकल गई हैं। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया था।