फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: ऊधमसिंह नगर के जिला पंचायत राज अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 24 Aug 2023 06:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

Rudrapur News: बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अधिकारी उपकरणों की सप्लाई और कार्यों के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
डीपीआरओ को रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस की टीम ने ऊधमसिंह नगर के जिला पंचायत अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रुद्रपुर में पकड़ा। टीम उन्हें हल्द्वानी ले आई है। विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि उपकरणों की सप्लाई और कार्यों के भुगतान के एवज में ऊधमसिंह नगर जिला के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता को भुगतान के लिए बार-बार परेशान किया जा रहा है। विजिलेंस टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई और शिकायकर्ता से कहा कि रिश्वत देने के लिए तय जगह पर बुलाएं।

विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: विधानसभा सत्र 6 से 12 तक, खेल विभाग की आएगी नई नियमावली, पढ़ें धामी कैबिनेट के ये फैसले

योजना के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी को विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट बाजार रुद्रपुर की पार्किंग में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें घसीटते हुए टीम अपने साथ हल्द्वानी ले आई। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पांडे के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, निरीक्षक हेम चंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, कांस्टेबल नवीन कुमार और कांस्टेबल गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे। विजिलेंस की ओर से बताया गया कि शिकायत के बाद जांच की गई। इसके बाद कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें