फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, साथ में बनी झोपड़ियां भी जलीं, कई वाहन भी आए चपेट में

Sat, 18 Mar 2023 09:45 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
कबाड़ की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में किच्छा रोड पर शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान पास में बनी झोपड़ियां और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


Cantt Board Election: उत्तराखंड में कैंट बोर्ड के चुनाव स्थगित, नौ छावनी परिषदों में होने थे चुनाव

जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने आशंका जताई है कि प्रथम दृष्टया रात में घटना स्थल पर किसी ने बीड़ी और सिगरेट पी कर फेंकी होगी। जिससे आग लगी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें