फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुद्रपुर सिडकुल के पास मैदान में मिला 15 साल के छात्र का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

Tue, 15 Apr 2025 04:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

Rudrapur News: मृतक बच्चा घर से स्कूल जाने को निकला था और दोपहर में उसका शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
बच्चे का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल के पास एक मैदान में 15 साल के बच्चे का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान अंकित गंगवार (15) पुत्र देव दत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा घर से स्कूल जाने को निकला था और दोपहर में उसका शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर एसपी  क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

Rudraprayag:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मृत मिला व्यक्ति, दिल्ली नंबर का वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता देव दत्त ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अंकित को तैयार कर स्कूल भेजा था। वे भी फैक्टरी काम पर चले गए थे। दोपहर में उनको रिश्तेदार ने अंकित का शव पड़ा होने की सूचना दी थी।

बेटा ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उनको नहीं पता कि बेटा स्कूल के बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें