देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर को इसी साल के अंत तक शुरू किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें की मान्यता के लिए एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया। मानकों में कुछ कमियां होने पर एनएमसी ने 15 दिन का समय दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मेडिकल कॉलेज की मान्यता खत्म नहीं हुई है। पहली बार मेडिकल कॉलेज संचालित करने के लिए एनएमसी की मान्यता के लिए आवेदन किया था। एनएससी सभी मानक पूरे होने के बाद एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की मान्यता देती है। मानकों को पूरा करने के लिए एनएमसी ने 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि में फैकल्टी में नियुक्ति प्रक्रिया व कमियों को दूर किया जाएगा।