फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: किसान के घर पर चोरों ने बोला धावा, कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुराई

Mon, 30 Dec 2019 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

रुद्रपुर के लालपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आइडिया कॉलोनी में किसान हरभजन सिंह के घर से चोर कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुरा ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चोर 28 तोला सोना सहित छह लाख की नगदी चोरी करके ले गए हैं। हरभजन सिंह के कमरे के लॉकर को खोलकर यह चोरी की गई है। किसान ने घर में काम करने वाले नौकरों पर शक जताया है।

किसान ने पुलिस को मौखिक सूचना दे दी है। चोरों ने घटना को रात में अंजाम दिया। किसान के दो बच्चे विदेश में रहते हैं। जब यह घटना हुई किसान अपने रिश्तेदारों के पास गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें