फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: क्लीनिक के बाहर कार में मिला होम्योपैथिक चिकित्सक का शव, हड़कंप

Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
होम्योपैथिक चिकित्सक का शव उनके क्लीनिक के बाहर कार से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बत्रा कालोनी निवासी डॉ. ज्ञानप्रकाश भारद्वाज (48) पुत्र आरडी भारद्वाज की मोहल्ला आवास विकास पर रूपम तिराहे के पास क्लीनिक है। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार की रात 11 बजे डॉक्टर जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने मोहल्ले में किसी को फोन करके उनके बारे में जानकारी मांगी। युवक क्लीनिक पर पहुंचा तो डॉक्टर अपनी कार में बेसुध पड़े थे। युवक की सूचना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी क्लिनिक पर पहुंचे।

आनन-फानन में उन्हें कार से निकालकर निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  आवास विकास पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज उपाध्याय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें