फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : आशा कार्यकर्ताओं की मांग, 50 लाख का बीमा कवर दे सरकार

Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उत्तराखंड आशा एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवा दूबे और अन्य पदाधिकरियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि संवेदनशील इलाकों में सर्वे एवं जागरूकता का काम कर रही आशाओं का 50 लाख रुपए का बीमा न कराया जाना न्योचित नहीं है।

अध्यक्ष शिवा दूबे का कहना है कि सर्वे के काम में सबसे ज्यादा जोखिम में आशाएं हैं। वो सीधे लोगों के संपर्क में आती हैं। इसके बाद भी उनका 50 लाख का बीमा नहीं कराया गया है। ऐसे कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा कराया गया है, जो बिल्कुल सीधे इसे लेकर मैदान में भी नहीं हैं। जिससे आशाओं में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें