फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का डेढ़ माह बाद होना है निकाह, लेकिन इससे पहले संगीन अपराध में हुई गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2020 07:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अवैध नशे का कारोबार तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं रुक रहा है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस ने 331 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद युवती को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का डेढ़ माह बाद निकाह होना है। रविवार को कोतवाली में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि शनिवार को सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में  चेकिंग के दौरान पुलिस ने खेड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर पांच में शहनाज अंसारी को उसके घर के बाहर 331 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया।

पिंचा ने बताया कि युवती के कई रिश्तेदार इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं। उन्हीं के संपर्क में आकर वह भी नशीले इंजेक्शन बेचती थी। पुलिस टीम में एसएसआई बीसी जोशी, एसआई कृष्णगोपाल मठपाल, होशियार सिंह, ललित कुमार, ममता आर्या आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें