फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती, नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया तो होगी एफआईआर

Fri, 05 Jun 2026 09:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अपनी परिसंपत्तियों का सत्यापन कर अतिक्रमण की स्थिति मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक करते डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में सरकारी भूमि और विभागीय परिसंपत्तियों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों और उपजिलाधिकारियों को अतिक्रमित भूमि का चिन्हीकरण कर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपनी परिसंपत्तियों का सत्यापन कर अतिक्रमण की स्थिति मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी होने के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kedarnath: धाम में खराब मौसम, दोपहर से रोकी गई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की नियमित निगरानी और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने कहा। वहीं सभी उपजिलाधिकारियों को प्रतिमाह कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों को एक सप्ताह के भीतर पीएएम पोर्टल पर अपनी परिसंपत्तियों का विवरण अपलोड करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें