फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag Accident: सगरूड़ी मोड़ पर हादसा; पिकअप वाहन खाई में गिरा तीन लोग घायल, भैंस की हुई मौत

Sun, 19 Jul 2026 09:03 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

ग्रामीण वाहन में भैंस को लेकर आ रहे थे। इस दौरान  पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग जनपद के खाकरा-बाड़ा मोलखा खाल मोटर मार्ग पर सगरूड़ी मोड़ पर रविवार को एक पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीण हयात सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीण वाहन में भैंस को लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया घायलों को स्थानीय लोगों के माध्यम से बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया गया। घायलों में चालक विक्रम सिंह(53) निवासी ग्वाड़ थापली रुद्रप्रयाग भुवेंद्र(45), सावित्री देव(30) निवासी सगरूड़ी गांव के है। चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर हैं।

Yamunotri Highway: स्यानाचट्टी में 10 घंटे बाद हुई आवाजाही सुचारू, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की बदहाली की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। इस सड़क का निरीक्षण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे थे और उन्हीं के सामने यह हादसा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत, डामरीकरण, नालियों और सुरक्षा बैरियर की मांग अनसुनी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें