फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़ का हिस्सा, मलबा आने से रास्ता हुआ बंद

Tue, 26 Jun 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, तिलवाड़ा
विज्ञापन
highway blocked
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग लीसा फैक्ट्री के समीप छिड़ी में पहाड़ी टूटने से शाम 5 बजे बंद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। एनएच मशीनों से मलबा साफ कर यातायात बहाल करने में जुटा है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम 5 बजे छिड़ी में ऊपरी तरफ से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि पहाड़ी टूटने के दौरान राजमार्ग पर दोनों तरफ से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

एनएच द्वारा दोनों तरफ से मशीनों से मलबा साफ किया जा रहा है। बीते 15 जून को देर रात्रि 2 बजे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया था, जिससे तीस मीटर हाईवे भी ध्वस्त हो गया था। 16 जून को एनएच द्वारा पहाड़ी को काटकर सड़क बनाई गई थी,  लेकिन पुन: यहां पर पहाड़ी दरकने लगी है, जिससे हाईवे संवेदनशील हो गया है। समाचार लिखे जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें