रेलवे निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला बैचिंग प्लांट दिनभर संचालन के बाद शाम करीब पांच बजे बंद किया जा रहा था। इसी दौरान वहां अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
घोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रेलवे निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला बैचिंग प्लांट दिनभर संचालन के बाद शाम करीब पांच बजे बंद किया जा रहा था। इसी दौरान प्लांट के बेस हिस्से को गैस वेल्डिंग से काटने का कार्य किया जा रहा था। तभी अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आरवीएनएल के उप महाप्रबंधक (सिविल) ओ.पी. ने बताया कि गैस वेल्डिंग के दौरान प्लांट के बेस में आग लग गई थी। कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और करीब आधे घंटे में स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।