फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: मारपीट के आरोप में जिला पंचायत सदस्य के पति पर प्राथमिकी दर्ज, घायल एम्स में भर्ती

Thu, 26 Feb 2026 09:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

जवाड़ी गांव निवासी नीलम नौटियाल ने बीते 22 फरवरी को कोतवाली में शिकायत दी थी। नीलम ने पुलिस को बताया था कि 19 फरवरी रात करीब 9:30 बजे उसके पति शंभू प्रसाद नौटियाल शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति के खिलाफ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं मारपीट में गंभीर घायल का उपचार एम्स ऋषिकेश में किया जा रहा है।

विज्ञापन


जवाड़ी गांव निवासी नीलम नौटियाल ने बीते 22 फरवरी को कोतवाली में शिकायत दी थी। नीलम ने पुलिस को बताया था कि 19 फरवरी रात करीब 9:30 बजे उसके पति शंभू प्रसाद नौटियाल शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान सौंरा जवाड़ी जिला पंचायत सदस्य के पति राजेंद्र नौटियाल ने उनके पति के साथ मारपीट की। जिसमें उनके पति के आंख, कान, नाक, मुंह, सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई है।

Tehri News: सीएम धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, कई क्षेत्रों में मिलेगी नई मजबूती
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम ने बताया कि आनन फानन में उनके पति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर श्रीनगर से भी उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत अब भी नाजुक बनी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है। बताया कि दोनों ही व्यक्ति एक ही गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें