फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लापता चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ

Mon, 25 May 2026 02:46 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

रुद्रप्रयाग बिजराकोट के पास एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में लापता चालक की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ जुटी हुई है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग बिजराकोट के निकट चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ के पास एक बोलेरो वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चालक अकेला सवार था। हादसा रविवार रात हुआ, जब वाहन गौचर से बिजराकोट लौट रहा था।

विज्ञापन


वाहन चालक की पहचान राकेश सिंह, निवासी बिजराकोट के रूप में हुई है। घटना के बाद से चालक की तलाश जारी है। वहीं मौके पर घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, राजधानी देहरादून में आज से नई कीमतें लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजराकोट के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात दुर्घटना के बाद गौचर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन अत्यधिक अंधेरा होने के कारण अभियान में कठिनाई आई और चालक का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से एक बार फिर संयुक्त टीमों द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया है और तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें