फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, राजधानी देहरादून में आज से नई कीमतें लागू

Mon, 25 May 2026 01:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
प्रयागराज में डीजल पेट्रोल के दाम फिर बढ़े। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद देहरादून में ईंधन की नई कीमतें लागू हो गई हैं। पेट्रोल के दाम में 2.55 रु प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 100.50 रु प्रति लीटर पहुंच गई।

विज्ञापन


वहीं डीजल 2.72 रु प्रति लीटर महंगा होकर 95.90 रु प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा एक्सपी 95 पेट्रोल की कीमत भी बढ़कर ₹108.93 प्रति लीटर हो गई है। नई दरों का असर आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है।

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: गंगा दशहरा; हरकी पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु, दस पापों का नाश करता है आज किया स्नान
विज्ञापन


लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें