चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज शनिवार को तड़के पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
भगवान की उत्सव डोली पनार बुग्याल में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह सैकड़ों भक्तों के साथ मंदिर पहुंच गई थी।
उत्सव डोली के पहुंचने के साथ ही मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां भी शुरू कर दी थी। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट के अलावा गोविंद सिंह नेगी, राजीव काला, सोहन सिंह, मनोज बिष्ट, नवीन भट्ट, देवेंद्र सिंह और भीम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।