सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित शीतला नदी पुल के पास शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और रुद्र सेवा के कार्यकर्ताओं ने एक कार को रोका। कार्यकार्तओं का आरोप है कि कार में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस मिला।
कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। मौके पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। रुद्र सेवा के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार ने कार सवार दोनों लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
ये भी पढे़ं...गोशाला के पास मिला नवजात: कोई न सुन पाए किलकारी इसलिए मुंह में ठूंस दी रबड़, समय पर मिलीं सांसें तो बची जिंदगी
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों कार सवारों को कोतवाली ले आई। संगठन के एक कार्यकर्ता की ओर से मामले में शिकायत दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।