फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स नहीं जमा करने वाले गाड़ी संचालकों को नोटिस भेजने को परिवहन विभाग के पास नहीं हैं डाक टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। परिवहन विभाग में टैक्स नहीं जमा कराने वाले व्यावसायिक वाहनों के संचालकों को नोटिस भेजने के लिए परिवहन विभाग के पास डाक टिकट के साथ ही टिकटों को खरीदने के लिए बजट नहीं है। ऐसे में आरटीओ ने परिवहन मुख्यालय से टिकट खरीदने के लिए छह लाख रुपये का बजट मांगा है।
विज्ञापन

बता दें, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकासनगर, रुड़की उत्तरकाशी, टिहरी समेत तमाम जगहों पर हजारों की संख्या में ऐसे व्यावसायिक वाहन संचालक है जो पिछले दो साल से टैक्स नहीं जमा करा रहे हैं। टैक्स नहीं जमा कराए जाने से परिवहन विभाग को करोड़ों रुपये की चपत लग चुकी है। ऐसे में अब परिवहन विभाग से व्यावसायिक वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। इसके लिए गाड़ी संचालकों को नोटिस जारी किया जाना है। प्रावधानों के मुताबिक नोटिस को रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाना है, लेकिन विभाग के पास रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजने के लिए न तो डाक टिकट है और न ही इसके लिए विभाग के पास कोई बजट है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने मुख्यालय से बजट की मांग की है। आरटीओ डीसी पटवारी ने बताया कि उन तमाम वाहन संचालकों को चिह्नित किया गया है जो टैक्स नहीं जमा करा रहे हैं। फिलहाल पहले चरण में 10 हजार गाड़ी संचालकों को नोटिस जारी इसके लिए करने की तैयारी है। इसके लिए परिवहन मुख्यालय से छह लाख रुपये के बजट मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें