फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई में हुआ खुलासा, सांसदों की आधी से अधिक निधि नहीं हुई खर्च, पढ़िए...

Sat, 09 Feb 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले पांच सालों में अब तक 125 करोड़ रुपये की सांसद निधि में से केवल 77.5 करोड़ ही जारी हो पाए हैं। यह कुल निधि का 46 प्रतिशत है। काशीपुर निवासी नजीमुद्दीन को सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में यह सामने आया है कि दिसंबर 2018 तक सांसद निधि से स्वीकृत 3790 कार्यों में से केवल 69 प्रतिशत यानी 2625 कार्य ही पूर्ण हुए हैं। 445 कार्य तो शुरू भी नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


720 कार्य वर्तमान में चल रहे हैं। पिछली ढाई करोड़ की किस्त का प्रयोग विवरण उपलब्ध कराने पर अगली 2.5 करोड़ की किस्त जारी की जाती है। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार दिसंबर 2018 तक सांसदों को ब्याज सहित उपलब्ध 81.34 करोड़ की निधि में से 58.90 करोड़ की निधि ही खर्च हो सकी है। 

विज्ञापन

कोश्यारी की सर्वाधिक 65 प्रतिशत निधि हुई खर्च  
नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी की 2542.88 लाख की सांसद निधि में से 65 प्रतिशत यानी 1646.42 लाख खर्च हुई है। यह राज्य में सर्वाधिक है। इसी तरह अल्मोड़ा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की ब्याज सहित कुल सांसद निधि 2632.74 लाख है जिसमें से दिसंबर 2018 तक केवल 32 प्रतिशत यानी 839.20 लाख ही खर्च हो सकी है। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की कुल 2590.88 लाख में से केवल 51 प्रतिशत यानी 1327.48 लाख खर्च हुई है। इधर, पौड़ी सांसद बीसी खंडूरी की 2521.45 लाख में से केवल 29 प्रतिशत यानी 1271.45 लाख ही खर्च हुई है। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी की 2596.50 लाख में से केवल 52 प्रतिशत 1340.99 लाख की निधि खर्च हुई है। 

हरिद्वार सांसद डॉ. निशंक के 93 प्रतिशत काम हुए पूरे 
केंद्रीय मंत्री और अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा के 750 कार्यों में 76 प्रतिशत यानी 567 कार्य पूर्ण हुए हैं, 171 चल रहे है और 12 शुरू नहीं हुए हैं। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के कुल 507 कार्यों में से 93 प्रतिशत यानी 470 कार्य पूर्ण हुए हैं, 14 कार्य चल रहे और 23 शुरू नहीं हुए हैं। टिहरी सांसद के 1209 कार्यों में 41 प्रतिशत यानी 501 पूर्ण हुए हैं, 402 चल रहे हैं और 306 शुरू नहीं हुए हैं। पौड़ी सांसद बीसी खंडूरी के 462 कार्यों में 73 प्रतिशत यानी 339 पूर्ण हुए, 81 चल रहे हैं और 42 शुरू नहीं हुए हैं। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद भगत सिंह कोश्यारी के कुल 862 कार्यों में से 87 प्रतिशत यानी 748 पूर्ण हुए हैं, 62 कार्य चल रहे हैं और 63 कार्य शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें