शुक्रवार सुबह झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र के छह गांवों में मौत का कहर टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि बिंडुखड़क, बाल्लुपुर, भलस्वागाज, जहाजगढ़, नन्हेड़ा, अनंतपुर, चूड़ियाला, माणकपुर गांवों के 20 लोगों को सीने में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, डीएम दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। साथ ही बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एसएसपी खंडूड़ी ने 16 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
साथ ही बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शव पहुंचने के साथ ही सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई दुखी, परेशान और हताश था। अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त) ललित नारायण मिश्रा मामले की जांच करेंगे।
एसएसपी खंडूड़ी ने बताया कि झबरेड़ा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, इकबालपुर चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर, हलका कांस्टेबल सुरेंद्र और प्रवीण को निलंबित कर दिया है। मंगलौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है।
दूसरी ओर, सिविल अस्पताल में 40 बीमार लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोगों रुड़की, हरिद्वार, जौलीग्रांट और सहारनपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इनमें 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त) ललित नारायण मिश्रा मामले की जांच करेंगे। एसएसपी खंडूड़ी ने बताया कि झबरेड़ा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, इकबालपुर चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर, हलका कांस्टेबल सुरेंद्र और प्रवीण को निलंबित कर दिया है।
मंगलौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। दूसरी ओर, सिविल अस्पताल में 40 बीमार लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोगों रुड़की, हरिद्वार, जौलीग्रांट और सहारनपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हत्या की धारा में केस दर्ज करने के आदेश, एसआईटी गठित
जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही घटना की जांच के लिए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने एसआईटी का गठन किया है।
रुड़की तहसील में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी ने बताया कि एसआईटी एसपी देहात नवनीत सिंह के सुपर विजन में जांच करेगी। एसआईटी का नेतृत्व सीओ मंगलौर बीएस रावत करेंगे। साथ ही एसआईटी में नवनियुक्त झबरेड़ा थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी और इकबालपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार जाटव को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सात शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में किया गया है।
इन्हें किया निलंबित:
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/02/08/51630151-813904122310509-8681046752612057088-n-1_5c5d2af91ed1a.jpg
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जहरीली शराब का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।