फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जनवरी से शुरू होंगे आरटीई दाखिलों के ऑनलाइन आवेदन, यहां करें अप्लाई

Wed, 08 Jan 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर मिलेगा निशुल्क दाखिला
  • लॉटरी निकलने के बाद 22 मार्च से शुरू होंगे एडमिशन
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत दाखिलों के आवेदन 27 जनवरी से शुरू होंगे। इसकी तिथियां शिक्षा विभाग ने जारी कर दी हैं। इस बार भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।

विज्ञापन


आरटीई के तहत देहरादून जिले के स्कूलों में दाखिलों की तिथियां जारी हो गई हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर 25 जनवरी तक सभी स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद छात्रों के लिए 27 जनवरी से 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा। उनके प्रपत्रों की जांच 26 फरवरी से 15 मार्च तक होगी। इसके बाद लॉटरी की प्रक्रिया 20 मार्च को होगी।

लॉटरी के परिणाम उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ ही पोर्टल पर भी 21 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। लॉटरी में चयनित होने वाले छात्र 22 मार्च से 15 अप्रैल तक अपने नजदीकी स्कूल में दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल तक सभी निजी स्कूलों को एडमिशन लेने वाले छात्रों की सूची पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


पहली लॉटरी के बाद अगर सीटें बचती हैं तो उन पर दाखिले के लिए एक मई 2020 से प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। नगर शिक्षा अधिकार इंद्रमणि बलोदी ने बताया कि अपवंचित वर्ग और कमजोर वर्ग के बच्चे इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। दोनों ही वर्गों में अनिवार्य रूप से 50 प्रतिशत सीटों पर बालिकाओं को एडमिशन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह है आवेदन की वेबसाइट : https://rte121c-ukd.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें