फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के प्रेक्षक ले रहे ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

Wed, 01 Feb 2017 11:37 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। संघ अब लगातार ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट ले रहा है। इसके लिए बाकायदा दूसरे राज्यों के संघ प्रचारकों को प्रेक्षक के तौर पर मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही प्रदेश में आरएसएस की सक्रियता भी बढ़ रही है। इस बार आरएसएस के नेतृत्व ने हर सीट पर ग्राउंड जीरो से नजर रखने के लिए प्रेक्षकों को उत्तराखंड भेजा है। इनमें से ज्यादातर प्रेक्षक, चुनावी रणनीति के तौर तरीकों के मंजे हुए चेहरे बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर प्रेक्षक हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों की संघ टीम के प्रचारक हैं।

ये प्रेक्षक संघ प्रचारकों की टोलियों के साथ दिन भर क्षेत्र में जाकर जहां कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और बागियों के मन की थाह ले रहे हैं, वहीं प्रत्याशियों व पदाधिकारियों के साथ भी मंथन चल रहा है। इसकी रोजाना की रिपोर्ट संघ के शीर्ष नेतृत्व को भी भेजी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, संघ प्रेक्षकों की प्रदेश के दिग्गज नेताओं पर भी नजर है।
विज्ञापन


इसके अलावा संघ से जुड़ी टीम रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान आदि से भी लगातार संपर्क में रहकर हार-जीत के गुणा-भाग पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें