फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः हरेला पर संघ परिवार ने रोपे ढाई लाख पौधे 

Sun, 16 Jul 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का पर्व हरेला रविवार को मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और इससे जुड़े सम विचारी संगठनों ने इस मौके पर ढाई लाख पौधे रोपे। इस बार पौधे रोपने के साथ ही इनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे ये सूखने न पाएं।
विज्ञापन


संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि प्रदेश की 1294 शाखाएं, मित्र मंडलियां और सम विचारी संगठन हरियाली के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। संघ और इससे जुड़े संगठन ने हरियाली पर्व पर लगभग ढाई लाख पौधे रोपे।

हरेला की पूर्व संध्या पर सभी शाखाओं को पौधे उपलब्ध करा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर समाज के हर वर्ग को इस पर्व में हिस्सा लेना चाहिए। पेड़ छाया, फल तो देते ही हैं, ये देश की आर्थिकी से भी जुड़े हैं। 
विज्ञापन


उत्तरांचल उत्थान परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री रामप्रकाश पैन्यूली ने बताया कि संगठन ने राजधानी को 17 नगरों में विभाजित किया है। सभी नगरों की शाखाओं ने सुबह से पौधारोपण शुरू किया। कालोनियों की समिति से भी पौधारोपण की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें