फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS का हिंदू साम्राज्य दिवस, शिवाजी का भारत बनाने का संकल्प

Sun, 19 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आरएसएस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हिंदू समाज को संगठित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भारत के सोए मन और आत्मा को जगाने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


आराघर स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रचारक श्री भगवती ने कहा कि शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की थी। उन्होंने विदेशियों के अहंकार को चकनाचूर किया था। इसके साथ ही हिंदू समाज में स्वाभिमान का भाव भरा था।

कहा हम किसी के विरोधी नहीं
हमारी राष्ट्रीयता की भावना भावात्मक व सकारात्मक है। हम किसी के भी विरोधी नहीं बल्कि हिंदू शक्ति के समर्थक हैं। हमें डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार, माधवराव गोलवलकर व विनायक दामोदर सावरकर के बताए मार्ग पर चलना है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड बैंक अधिकारी सरदार दलजीत सिंह ने कहा लंबे समय से हम पराजित होते रहे। शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह ने हमारी सोई हुई चेतना को जगाया। हमें किसी संप्रदाय और समुदाय का विरोध नहीं करना। खुद को ताकतवर बनाना ही होगा। हिंदू और सिखों पर देश की रक्षा का विशेष दायित्व है।

इस मौके पर वरिष्ठ विहिप नेता चंद्रगुप्त विक्रम, विवेक शर्मा, आनंद रावत समेत बड़ी तादाद में स्वयंसेवक उपस्थित थे। संचालन विवेकानंद नगर के कार्यवाह संदीप ने किया। इसके बाद आराघर, धर्मपुर, हरिद्वार मार्ग में जगह जगह दीप प्रज्जवलित किए गए। शाम के समय जागृति यात्रा निकाली गई। संघ कार्यकर्ताओं ने भारतीय इतिहास के दुबारा लेखन और उत्तराखंड के मौलिक इतिहास की रचना की भी मांग कार्यक्रम में उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें