फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बुजुर्ग को थानों के चक्कर कटवाने पर एसआई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का आदेश, थानों में सीनियर सिटिजन डेस्क खोलने के निर्देशI
विज्ञापन




एटीएम कार्ड खोने पर एक बुजुर्ग के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग इसकी शिकायत के लिए नौ माह तक थाने के चक्कर काटता रहा। पुलिस के अफसरों से गुहार लगाई, कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर बुजुर्ग राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण पहुंचे। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने तत्कालीन पटेल नगर कोतवाली के एसआई जगत सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी है। प्राधिकरण ने यह भी कहा कि सभी थानों में सीनियर सिटिजन डेस्क खोली जाए और आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें।



जानकारी के अनुसार अगस्त 2021 में 80 वर्षीय देवी प्रसाद बनाम डीआईजी गढ़वाल, एसएसपी देहरादून व अन्य का मामला दर्ज हुआ। देवी प्रसाद निवासी पटेल नगर ने शिकायत में कहा कि 14 दिसम्बर 2020 को उनका एटीएम कार्ड गुम हो गया। किसी ने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 25 हजार रुपये निकाल लिए। पटेलनगर कोतवाली में इसकी शिकायत दी गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। पटेलनगर कोतवाली से प्रेमनगर और कैंट थाने चक्कर लगवाए गए। मामले की शिकायत एसएसपी और डीआईजी से भी की गई। नौ माह बाद कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में मामला पहुंचने के बाद पीठ न्यायमूर्ति एनएस धानिक (अध्यक्ष), पुष्पक ज्योति रिटायर्ड आईजी (सदस्य), अजय जोशी रिटायर्ड डीआईजी (सदस्य) और अधिवक्ता मोहन सिंह तिवाड़ी (सदस्य) ने फैसला सुनाया। पीठ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेज दी। प्राधिकरण ने कहा, वह एसएसपी से लेकर अन्य पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली से भी संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें