फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैंक खातों से 2.48 लाख रुपये उड़ाए, दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी में साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से 2.48 लाख रुपये उड़ा लिए। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नवीन चंद उप्रेती के केनरा बैंक खाते से 1.45 लाख रुपये की ठगी हुई, जबकि रायपुर थाना क्षेत्र में कमला नेगी के एक्सिस बैंक खाते से 1.03 लाख रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के कलिका विहार, माजरी माफी निवासी नवीन चंद उप्रेती ने पुलिस को बताया कि उनके केनरा बैंक की धर्मपुर शाखा के खाते से साइबर धोखाधड़ी कर 1.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने पहले ही साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 21 सितंबर को नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, रायपुर थाना क्षेत्र के सौड़ा सरोली निवासी कमला नेगी के साथ 16 सितंबर को साइबर ठगी हुई। कमला के मुताबिक, उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आए थे। बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने कथित तौर पर बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके एक्सिस बैंक, रायपुर शाखा के खाते से 1,03,500 रुपये निकाल लिए गए। कमला ने 21 सितंबर को रायपुर थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें