फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कारोबार के नाम पर दोस्त से 17.50 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनेहरू कॉलोनी में आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
I

I
I
Iधर्मपुर के द्रोणनगरी के रहने वाले मृत्युंजय त्रिवेदी ने पड़ोस में ही रहने वाले दोस्त आशुतोष गुसाईं पर 17.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गुसाईं ने यह रकम कारोबार शुरू करने के लिए ली थी। बाद में तमाम तरह के बहाने बनाकर रकम नहीं लौटाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि मृत्युंजय और आशुतोष बचपन के दोस्त हैं। आशुतोष वर्ष 2018 में भारतीय कोस्ट गार्ड से सेवानिवृत्त होकर आया था। उसने वर्ष 2019 में मृत्युंजय से कारोबार करने के लिए कुछ पैसे देने को कहा। आशुतोष ने बताया था कि वह जेसीबी ले रहा है। इसके साथ ही एक हॉस्टल में भी निवेश कर रहा है। करीब तीन साल में उसने मृत्युंजय से 17.50 लाख रुपये ले लिए। काफी समय होने पर जब आशुतोष ने पैसे नहीं लौटाए तो मृत्युंजय ने उस पर दबाव बनाया। मगर, इसी बीच कोविड-19 बीमारी फैल गई। इस पर आशुतोष ने व्यापार में घाटा होने की बात कही। इसके अलावा कहा कि उसकी जेसीबी खाई में गिर गई है। आशुतोष ने पैसे तो नहीं लौटाए उल्टे मृत्युंजय से और रकम मांगने लगा। इस बार रकम सहस्रधारा में होटल बनाने के लिए मांगी गई। मृत्युंजय को पता चला कि जिस होटल की बात आशुतोष कर रहा है वह बिक चुका है। इस पर फिर से आशुतोष से पैसे मांगे गए तो उन्हें 15 फीसदी की हिस्सेदारी का प्रस्ताव दिया गया। इससे मृत्युंजय ने साफ इन्कार कर दिया। फरवरी 2023 में आशुतोष ने मृत्युंजय की पत्नी को धमकियां दीं। फरवरी 2024 में उन्होंने आशुतोष को नोटिस भेजा, लेकिन इसका भी कोई जवाब नहीं आया। एसओ ने बताया कि इस आधार पर आशुतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें