I
Iआरोपी खिलाफ पटेलनगर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
I
I
I
I पिता-पुत्र ने एक महिला को प्लॉट के साथ वहां के रास्ते की जमीन भी बेच दी। इसका पता पीड़ित को उस वक्त लगा जब वह चहारदीवारी कराने के लिए मौके पर पहुंचीं। फर्जीवाड़े के आरोप में पटेलनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
I
I
Iएसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि राजा रोड की रहने वाली शिवानी पुंडीर ने नया गांव निवासी मयंक मलेठा और उसके पिता पवन मलेठा से मुलाकात की थी। मलेठा ने उन्हें बताया कि उन्होंने बड़ोवाला ईस्ट होपटाउन में प्लाॅटिंग की है। इसमें एक आखिरी प्लॉट बचा हुआ है। शिवानी ने यह प्लॉट देखा तो उन्हें पसंद आ गया। इसके बाद उन्होंने करीब 24 लाख रुपये देकर इसकी रजिस्ट्री करा ली। कुछ दिन बाद जब वह इस पर चहारदीवारी कराने पहुंचीं तो कुछ लोगों ने आपत्ति की।
I
I
I
Iपता चला कि उनके प्लॉट में अन्य लोगों के प्लॉट का रास्ता है। उन्होंने इसकी जानकारी की तो यह जमीन रास्ते की ही निकली। शिवानी ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन मलेठा ने इन्कार कर दिया। एसएचओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I