फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनआरआई महिला की जमीन का सौदा कर हड़पे 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतीन लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में दर्ज किया गया मुकदमाI
विज्ञापन

Iइंग्लैंड में रहने वाली एक महिला की जमीन का सौदा कर दो जालसाजों ने सितंबर 2024 में मसूरी निवासी यशदीप से 12 लाख रुपये हड़प लिए। यशदीप की शिकायत पर राजपुर थाने में मेरठ के सरधना निवासी विनय विश्नोई, उसके बेटे विधान विश्नोई और स्थानीय निवासी अमित मैगी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जमीन के दस्तावेज व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।I
Iएसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि यशदीप चौधरी अपने परिचित दिल्ली निवासी धर्मपाल लाकड़ा के लिए जमीन तलाश रहे थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात विनय विश्नोई और अमित मैगी से हुई। विश्नोई ने यशदीप को राजपुर रोड पर दो बीघा जमीन दिखाई। चौधरी को बताया गया कि यह जमीन अमित मैगी के नाम पर है। इसके लिए उन्हें एनआरआई महिला रक्षा सिन्हा की एक वसीयत दिखाई गई। जमीन का सौदा कुल 15 करोड़ रुपये में हुआ। इस पर यशदीप ने धर्मपाल लाकड़ा से बात की और मैगी और विश्नोई को 15 लाख रुपये बयाना दे दिया। इसके बाद रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो दोनों टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन

I
Iबार-बार कहने पर भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर यशदीप ने अपने स्तर से जमीन की जांच कराई तो पता चला कि यह जमीन रक्षा सिन्हा के नाम पर ही चली आ रही है। इसके बाद यशदीप ने अपने पैसे वापस मांगे तो अमित मैगी ने तीन लाख रुपये दो बार में उन्हें दे दिए मगर बाकी 12 लाख रुपये के लिए टालते आ रहे हैं। इस मामले में विनय विश्नोई का बेटा विधान विश्नोई भी शामिल है। आरोप है कि विधान ने यशदीप चौधरी को जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।I

Next
AU ऐप में पढ़ें