Iनेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एक व्यक्ति का फोटो अश्लील बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित को बीती 11 मई की रात करीब 11:24 बजे व्हाट्सएप पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो भेजा गया। आरोपी ने पीड़ित को धमकी देते हुए कहा कि तुम जमीन पर आ जाओ, औकात से बाहर जा रहे हो। मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। आरोपी ने यह भी कहा कि यह देहरादून है, तुम्हारा अलीगढ़ नहीं, यहां से अलीगढ़ बहुत दूर है। कई बार ऐसा होने पर पीड़ित ने 16 जुलाई को साइबर थाने में शिकायत दी। एसओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।I