फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किमी तक लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
साहिया बाजार में लगा जाम। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
इन दिनों साहिया बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम लग रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक बाजार क्षेत्र में जाम लगता और खुलता रहता है। सोमवार को भी सुबह करीब 10 बजे अमलावा नदी पर पुल निर्माण कार्य के चलते बाजार में जाम लग गया।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर करीब दो किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी घंटों सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। करीब 11 बजे स्थानीय लोगों और राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया। स्थानीय निवासी अमित जैन, चंद्र दीप सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह आदि का कहना है कि अमलावा नदी पर पुल निर्माण कार्य के चलते आधी सड़क धंसी हुई है। इस कारण सड़क के इस हिस्से पर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते हैं। कभी किसी बड़े ट्रक या वाहन के आने पर अक्सर सड़क पर जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को भुगतना पड़ता है। कई बार विभागीय अधिकारियों से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
वहीं, राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि उक्त सड़क पर निर्माण कार्य वाली जगहों पर कुछ दुकानों के आगे सड़क के दोनों ओर पैराफिट बने हुए हैं। यदि उन्हें निर्माण कार्य पूरा होने तक तुड़वा दिया जाए तो ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

उधर, अवर अभियंता पंकज बडोनी ने बताया कि मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। जल्द ही सड़क के दोनों तरफ बने पैैराफिट को तुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें